Subscribe Us

12th भूगोल सीजी ओपन स्कूल पेपर 2024 पार्ट 1 सॉल्यूशन | 12th geography qu...



छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल

मॉडल प्रश्न पेपर 2023 24

वार्षिक परीक्षा मार्च अप्रैल

कक्षा 12वीं    भूगोल

 

प्रश्न क्रमांक 1 () सही विकल्प चुनकर लिखिए -

(i) भूगोल शब्द का प्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया था

() इरेटास्थनिज            () रिटर

() हैंबोल्ट        () रेटजेल

उत्तर - () इरेटास्थनिज

(ii) भारत का कौन सा द्वीप समूह प्रवाल जीवो द्वारा बना है

() अंडमान.     () निकोबार

() लक्षद्वीप         () बेस

उत्तर - () लक्षद्वीप

(iii) समुद्र के जलीय धरातल पर अधिकतर तरंगों का मुख्य स्रोत

( ) पवन    () ज्वार भाटा    () भूकंप            () घनत्व में अंतर

उत्तर - () पवन

(iv) पार्थिव विकिरण में ऊष्मा विकरित होती है

() पृथ्वी से     () सूर्य से

() वायुमंडल से        () जल मंडल से

उत्तर - () पृथ्वी से

(v) फोहान पवने हैं

() नम () ठंडी () नम और ठंडी ( ) तीनो में से को नहीं

उत्तर - ( ) तीनो में से को नहीं

 

      खण्ड ()

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) समुद्री जल की औसत लवणता …..  है

उत्तर – 35 %

(ii) ……… जैव मंडल के ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है

उत्तरसूर्य

(iii) दक्षिण भारत के …..  राज्य में भूस्खलन का परम क्षेत्र है

उत्तरतमिलनाडु

(iv) तेल शोधन का कार्य ….. शहर / राज्य में किया जाता है

उत्तरबरौनी

(v) हिंदी…… भाषाई परिवार से संबंधित भाषा है

त्तर -  आर्य

उचित संबंध जोड़िए-

(i) बांबे हाई                        -        () मेरियाना गर्त

(ii) रेशेदार फसल                  -         () परा बैंगनी किरने

(iii) जैविक संसाधन               -         () खनिज तेल

(iv) ओजोन गैस                -.        () कपास जुट

(v) प्रशांत महासागर              -         ( ) वन

उत्तर - 1. खनिज तेल  2. कपास जुट 3. वन  4. परा बैंगनी किरने 5. मेरियाना गर्त

सत्य / असत्य बताइये -

(i)  झील में बहते हुए होटल को मोटल कहते है असत्य

(ii) बिहार सर्वाधिक साक्षर राज्य है असत्य

(iii) भारत का दक्षिणतम छोर कन्याकुमारी है सत्य

(iv) हिमाचल प्रदेश में सेब के बागान पर्वतों के निचले ढलानों पर नही लगाए जाते सत्य

(v) ऊंचाई बढ़ाने के साथ-साथ तापमान गिरता है। सत्य

प्रश्न क्रमांक 2 से 13 तक दो अंक निर्धारित है

प्रश्न 2. भूगोल की दो शाखाओं के नाम लिखिए

उत्तर 1. भौतिक भूगोल 2. मानव भूगोल

प्रश्न 3. मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक लिखिए

उत्तर मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक जलवायु है

प्रश्न 4. तीन प्रकार के पठारो के नाम लिखिए

उत्तर 1.  अंतरा पर्वती पठार 2. गिरिपद पठार 3.  महाद्वीपीय पठार

प्रश्न 5. भारत के बीचो-बीच कौन सी काल्पनिक रेखा है

उत्तरभारत के बीचो-बीच कर्क रेखा है

प्रश्न 6. खाद्य श्रृंखला क्या है

उत्तर समस्त जीवाणुओं द्वारा ऊर्जा का एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर क्रमिक  हस्तांतरण खाद्य श्रृंखला कहलाता है

प्रश्न 7. लू से आप क्या समझते हैं

उत्तर -  लू प्रबल गर्म हवाएं हैं जो उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में दिन के समय चलती है इसकी गर्मी से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है

प्रश्न 8. मानसून की परिभाषा लिखिए

उत्तरउष्णकटिबंधी के पवनों के उस तंत्र को मानसून कहते हैं जो ग्रीष्म शीतकालो में अपनी दिशाएं पूरी तरह पलट लेती है

प्रश्न 9. संसाधन शब्द को परिभाषित कीजिए

उत्तर प्रकृति प्रदत्त उपहार जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं संसाधन कहलाता है

प्रश्न 10. मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है

उत्तर मृदा अपरदन का कारक है वनों का विनाश

प्रश्न 11. किन्ही तीन फसल ऋतु के नाम बताइए जो भारत में पाई जाती है

उत्तर भारत में तीन कृषि ऋतु  है रबी, खरीफ और जायद

प्रश्न 12. किसी एक केंद्र शासित संघीय क्षेत्र का नाम लिखिए जहां जनसंख्या का घनत्व कम है

उत्तर अंडमान एवं निकोबार द्वीप

प्रश्न 13 . अंतर्राष्ट्रीय होटल प्रांगण के चार विशेष लक्षण बताइए

उत्तरसम्मेलन हाल, इंटरनेट सुविधा के साथ संचार संबंध, क्लब ,शॉपिंग मार्ट, ट्रेडिंग आउटलेट

प्रश्न क्रमांक 14 से 19 प्रत्येक में तीन अंक निर्धारित है

प्रश्न 14. अवसादी चट्टान की तीन विशेषताएं लिखिए

उत्तर-अवसादी चट्टान की विशेषताएँ-

(i) अवसादी चट्टानें अधिकांशतः परतदार होती हैं।

 (ii) इन पर अपक्षय का प्रभाव जल्दी पड़ता है।

(iii) इनमें वनस्पति एवं जंतुओं के जीवाश्म बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रश्न 15.  महाद्वपीय निमग्न तट की तीन विशेषताएं लिखिए

उत्तर 1.  उनका तट से समुद्र की ओर जाने पर धीरे धीरे ढाल बढ़ता जाता है

2. सूर्य की रोशनी महाद्वीयीय निमग्न तट के छिछले जल से होकर समुद्र तली  तक पहुंचकर सूक्ष्म पौधों और जीवन की  वृध्दि के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करती है

3. इनमे अंतः समुद्री केनियन पाया जाता है

प्रश्न 16. वर्षा के तीन प्रकारों के नाम लिखिए

उत्तर 1. संवहनीय वर्षा 2. पर्वत कृत वर्षा 3. चक्रवातीय वर्षा

प्रश्न 17. बाढ़ को रोकने के उपाय लिखिए कोई तीन

उत्तर-बाढ़ को रोकने के उपाय-

(1) तटबंध--नदियों के किनारों पर तटबंध बनाकर पाश्र्ववती क्षेत्रों में फैलने वाले बाढ़ के पानी को रोका जा सकता है।

(2) वृक्षारोपण-नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में यदि वृक्षारोपण किया जाय तो बाढ़ के प्रकोपों को काफी कम किया जा सकता है।

 (3) प्राकृतिक अपवाह तंत्र की पुनस्थापना-सड़को नहरों, रेलमागों आदि के निर्माण से अवरुद्ध प्राकृतिक अपवाह तंत्र को पून: चालू करने से भी बाढ़ें रोकी जा सकती हैं

प्रश्न 18. हिमालय की नदियों और प्रायद्वीप भारत की नदियों में तीन अंतर

उत्तर हिमालय की नदियों और प्रायद्वीप भारत के नदियों में तीन अंतर निम्नलिखित है

1.    हिमालय की नदियां सदानीरा है जबकि प्रायद्वीप नदिया सदानीरा नहीं है

2.    हिमालय की नदियों का उदगम हिमानियों के पिघलने से होता है जबकि इन नदियों का उद्गम झरनों से होता है

3.    हिमालय की नदियां चौड़ी घाटियों का निर्माण करती है जबकि ये नदिया प्रायः गहरी तथा तंग घाटियों बनाती है

प्रश्न 19. सड़क एवं रेल परिवहन में तीन अन्तर लिखिए।

उत्तर-सड़क एवं रेल परिवहन में तीन अन्तर-

(1) सड़कें ग्राहक के दरवाजे तक सेवा प्रदान करती हैं, जबकि रेल परिवहन की सेवाएँ रेलवे स्टेशन पर आकर समाप्त हो जाती है।

 (ii) सड़क मार्गों को पहाड़ी क्षेत्रों के अधिक ढलान वाले भागों में भी बनाया जा सकता है। पहाड को बिना सूरंग बनाये घुमावदार सड़कें बनाकर पहाड़ को पार किया जा सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रेल -लाइन बिछाना अधिक खर्चीला तथा कठिनाई भरा होता है।

 (iii) रेल परिवहन की अपेक्षा सड़कों का निर्माण एवं देखभाल अधिक आसान एवं कम लागत में संभव है।

प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक 4 अंक निर्धारित है

प्रश्न 20.. मानव के लिए पठार किस प्रकार उपयोगी हैं ?

उत्तर-पठारों का मानव जीवन में महत्व--

(1) खनिजों के भण्डार -विश्व के अधिकांश खनिज पठारों से ही प्राप्त होते हैं जिन खनिजों पर हमारे उद्योग कच्चे माल के लिए निर्भर हैं पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पठार में सोना, अफ्रीका के पढार में ताँबा, हीरा और भारत के पठार में कोयला, लोहा, मैंगनीज और अभ्रक के विशाल भण्डार हैं

(2) जल विद्युत उत्पादन-पठारों के ढालों पर नदियँ जल प्रपात बनाती हैं यह जल प्रपात जल विद्युत उत्पादन के आदर्श स्थल है।

(3) ठंडी जलवायु- उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रं में पठ्ारों के ऊँचे भाग ठण्डी जलवायु के कारण यूरोपवासियां को आकर्षित करते रहे जहाँ रहकर उन्होंने अर्थव्यवस्था का विकास किया। उदाहरणाथ दाक्षण और पूर्व अफ्रीका।

(4) पशु चारण के लिए उपयोग - पठारी भाग पशुचारण लिए बहुत उपयोगी है | ये भेड़ बकरियों के पालन के लिए बहुत उपयोगी है भेड, बकरियों से वस्त्रों के लिए ऊन तथा भोजन के लिए दूध की प्राप्ति होती है

          अथवा

मृदा संरक्षण के लिए अपनाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।

उतर - मृदा सरक्षण के उपाय--

{1) फसल चक्र का उपयोग करना चाहिये।

(2) प्रत्येक स्थान पर वृक्षारोपण करना चाहिये।

(3) मिटटी के रासायनिक परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाये।

(4) वृक्षों की कटाई एवं अनियंत्रित पशुचारण

(5) तटबाँध का निर्माण किया जाना चाहिये।



Post a Comment

0 Comments