छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल कक्षा दसवीं और बारहवीं मार्कशीट में त्रुटि सुधार के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है जिसे सभी विद्यार्थियों को जानना आवश्यक है क्योंकि भविष्य में यदि आपके मार्कशीट में कोई भी प्रकार की त्रुटि हो तो इस नियम के अनुसार आपको कब तक सुधार के लिए समय दिया गया है यह जानना जरूरी है ।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल साल में दो बार परीक्षा आयोजित करता है मार्च अप्रैल में मुख्य अवसर परीक्षा और सितंबर अक्टूबर में सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन होता है
कक्षा दसवीं या 12वीं मार्कशीट में जन्मतिथि के सुधार के समय अवधि को परिवर्तित किया गया है यह नियम इस वर्ष 2023 से लागू किया जा रहा है
10वीं 12वीं मार्कशीट में जन्मतिथि में गलती या त्रुटि होने पर 3 साल के समय के भीतर सुधार करना आवश्यक होता था परंतु इस नियम के अनुसार समय अवधि में बदलाव किया गया है आपके मार्कशीट में जन्मतिथि में गलती होने पर आप 3 वर्ष के बाद भी उसे सुधार कर सकते हैं छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव से विशेष अनुमति लेकर आप जन्मतिथि की त्रुटि में सुधार कर सकते हैं ।
नीचे आदेश की कॉपी देखे
इस नियम में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि भविष्य में छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो क्योंकि 10वीं 12वीं मार्कशीट के आधार पर ही हम नई संस्था में प्रवेश लेते हैं या किसी सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं जन्मतिथि में त्रुटि होने पर हम किसी भी नौकरी में अप्लाई नहीं कर पाते



0 Comments