Subscribe Us

कक्षा 12vi इतिहास सीजी ओपन स्कूल 2023 पेपर

 


HB online classes

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल मॉडल प्रश्न पेपर 2022 23 

कक्षा 12   वी इतिहास 

समय : ३ घंटे                  पूर्णांक 100

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1 (अ) रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (5) 

1. बीती हुई घटनाओं के अध्ययन को ....... कहते हैं 

उत्तर - इतिहास 

2. काली मिट्टी ...... की खेती के लिए उपयोगी होती है

उत्तर - कपास

3. बौद्ध धर्म के संस्थापक .... थे

उत्तर - गौतम बुद्ध 

4. चोल शासक करईकाल ने ..... नदी पर बांध का निर्माण कराया

उत्तर - कावेरी 

5. तराई का प्रथम विश्व युद्ध.... तथा ...... के बीच लड़ा गया 

उत्तर - पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गौरी

(ब) सही जोड़ी का मिलान कीजिए। (5)

1. पेशवा       -         लेखा-जोखा करना 

2. दाबिर       -       न्याय होना

3. मजूमदार   -       वित्तीय और सामान्य प्रशासन की देखभाल करना 

4. न्यायाधीश    -     धार्मिक अनुदान संबंधी मामला करना

5. पंडितराव    -        विदेश मामले को देखना 

उत्तर - 1. वित्तीय और सामान्य प्रशासन की देखभाल करना 2. विदेश मामले को देखना 

3. लेखा जोखा करना 4. न्यायिक होना 5. धार्मिक अनुदान संबंधी मामला करना

(स ) एक शब्द में उत्तर दीजिए

1. अमृतसर की संधि सन 1850 के तहत वंश को बेच दिया गया था

उत्तर - कश्मीर जम्मू डोगरा

2. बंगाल के भव्य इतिहास का आधुनिकीकरण 

उत्तर - बंगाल पुनर्जागरण

3. विधवा विवाह पर बल देने वाले भारतीय सुधारक हैं 

उत्तर - ईश्वर चंद्र विद्यासागर 

4. गदर आंदोलन के समर्थक थे

उत्तर - हरदयाल 

5. हिटलर नाजी पार्टी के नेता बने

उत्तर - 29 जून सन 1921 

(द) सत्य और असत्य लिखिए

1. सबसे पहले पश्चिमी देशों ने कुछ बड़ी फर्मों में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया ( सत्य)

2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने जनसामान्य को अत्यंत लाभ पहुंचाया इसलिए लोगों से विज्ञापन के प्रति थोड़ा भी भय उत्पन्न नहीं हुआ ( असत्य) 

3. मेगास्थनीज एक राजदूत था जिसने भारत का दौरा किया (सत्य ) 

4. शेरशाह सूरी की मृत्यु के बाद हुमायूं ने सन 1555 में दिल्ली पर विजय प्राप्त की ( सत्य ) 

5. सरसों और तिल भारत में पुर्तगालियों द्वारा लाई गई थी ( असत्य)

प्रश्न 1. इंडिका किसने लिखी थी

उत्तर - मेगास्थनीज

प्रश्न 2. खारवेल कौन था 

उत्तर - चेरी वंश का शासक खारवेल जिसने कलिंग पर ई पू द्वितीय शताब्दी के लगभग शासन किया

प्रश्न 3. तारीख ए मुबारक शाह की रचना किसने की 

उत्तर - याह्या सरहिंदी 

प्रश्न 4. अकबर ने बैरम खान को क्यों बर्खास्त किया

उत्तर - अकबर ने बैरम खान को इसलिए बर्खास्त किया क्योंकि इसने पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था और स्वतंत्र शासक के रूप में व्यवहार करने लग गया था

प्रश्न 5. हीरा उत्पादन के चार प्रमुख केंद्रों के नाम लिखे 

उत्तर - गोलकुंडा बैरागढ़ पन्ना और खोखरा

प्रश्न 6. बंगाल का प्रथम गवर्नर कौन था 

उत्तर - वारेन हेस्टिंग्स 

प्रश्न 7. औद्योगिक क्रांति सबसे पहले किस देश में हुई

उत्तर - इंग्लैंड 

प्रश्न 8. प्रथम विश्व युद्ध से कितने लोग प्रभावित हुए 

उत्तर - इस युद्ध में 10 लाख मारे गए और 20 लाख घायल हुए

प्रश्न 9. दांडी मार्च कहां से शुरू हुई थी

उत्तर - साबरमती आश्रम 

प्रश्न 10. मेगास्थनीज के अनुसार मौर्य साम्राज्य की सेना की संख्या कितनी थी 

उत्तर - 6 लाख पैदल सेना, 30 हजार घुड़सवार, और 9 हजार हाथी 

प्रश्न 11. बौद्ध ने किस भाषा में उपदेश दिए थे 

उत्तर - प्राकृत

प्रश्न 12. पांडुलिपि निर्माण महंगा क्यों था

उत्तर - वे हाथ से लिखी जाती थी

प्रश्न 13. प्राचीन आर्यों के जीवन में कृषि का क्या महत्व था 

उत्तर- उत्तर वैदिक काल में कृषि वैदिक लोगों का मुख्य व्यवसाय बन गया था। खेती-बाड़ी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनेक धार्मिक अनुष्ठान प्रारंम्भ किए गए थे। इसमें हल चलाने के लिए छह से आठ जोड़े बैल जरूरी होते थे। भैंस को कृषि करने के उद्देश्य से घर में पाला जाता था, खेती में चावल, दालों, मसूर, ज्वार-बाजरा, गन्ने इत्यादि की खेती करते थे।

प्रश्न 14. विद्रोह को दबाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किए गए प्रावधानों का उल्लेख करें 

उत्तर- 1.वे परिवार जो स्वयं के निर्वाह के लिए भूमि को मुक्त रूप से भोग रहे थे, उन्हें अब अपनी सम्पत्ति के लिए कर चुकाना अनिवार्य हो गया था।

2. सुल्तान ने गुप्तचर व्यवस्था को पुनः संगठित किया तथा इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाए।

3. शराब तथा नशे की वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध

4. कुलीन वर्गों को हिदायत दी गई कि वे शासन की अनुमति के बगैर सामाजिक समारोह तथा आपस में विवाह नहीं करेंगें।

प्रश्न 15. कामा गाटामारू की घटना क्या थी 

उत्तर- कनाडा जाने वाले जहाज कामागाटा मारू के यात्रियों को कनाडा सरकार द्वारा धकेले दिया गया था, जब वे सन् 1914 में कलकत्ता पहुँचे तो उन यात्रियों की पुलिस के साथ झडप जिसमें 22 लोग मारे गये थे।

प्रश्न 16. साम्यवादी साम्राज्य की घोर विरोधी है क्यों

उत्तर - समाजवादियों का मानना था कि पूँजीवादियों और श्रमजीवी वर्ग के बीच समाज का बँटवारा विश्व स्तर पर घट रहा था, अत: सभी राष्ट्रों/उपनिवेशों के श्रमजीवियों को दमनकारी पूँजीपतियों के विरुद्ध सर्वत्र संघर्षों में रुचि रखनी चाहिए।

प्रश्न 17. सामाजिक विज्ञान में संस्कृति शब्द एक अभिव्यक्ति क्यों है 

उत्तर - संस्कृति शब्द की अभिव्यक्ति उतनी ही कठिन है, जितनी कि यह सामाजिक विज्ञानों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विभिन्न विचारकों ने इसे विविध प्रकार से प्रयुक्त किया है और शब्द उन इन्द्रियगोचर घटनाक्रमों की ओर संकेत करता है जो न तो प्रत्यक्ष है और न ही उन्हें आंका जा सकता है।

प्रश्न 18. ऋग्वेद में उल्लेखित किन्हीं 4 वंशो के नाम लिखिए 

उत्तर- -ऋग्वेद में अनेक वंशों का नाम दिया गया है, जैसे पौरूष, यादव, भरत, अनु, तथा समम्मिलित हैं कभी-कभी ये कबीले परस्पर संगठित हो जाते थे, परन्तु ये एक-दूसरे से युद्ध भी करते स्वयं को आर्य कहने वाले ये लोग भी कभी दासों अथवा दस्युओं से युद्ध करते थे।

प्रश्न 19. गुप्त वंश में कृषि विस्तार के प्रमुख कारण लिखिए

उत्तर-गुप्तवंश शताब्दी से आठवीं शताब्दी का काल एक महान कृषि विस्तार का युग था। भूमि के बड़े क्षेत्र पर जुताई प्रारंभ हुई तथा उच्च परिणाम प्राप्त करने हेतु उत्पादन के तत्कालीन उपलब्ध तरीकों में सुधार किए गए। इस सुधार का एक मुख्य कारण ब्राह्मणों तथा गैर धार्मिक कार्मिकों को विभिन्न क्षेत्रों में भूमि दान करने की परम्परा रहीं। इससे बिना काम वाली भूमि को भी

कृषि के योग्य बना दिया। लौह वाले हल, गोबर की खाद, सिंचाई तथा पिछड़े क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण ने ग्रामीण सम्पन्नता में अपना सहयोग दिया, तथापि कर्ज से पीड़ित किसानों को भी इससे कोई लाभ नहीं हुआ।

प्रश्न 20. दिल्ली सल्तनत काल के दौरान सभी अभिजातो की संख्या पर चर्चा कीजिए 

उत्तर- अभिजात वर्ग राज्य के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी तथा समाज में इनको उच्च स्थान प्राप्त था। प्रारंभ में ये सेना कमांडर थे, जिन्होंने युद्ध में विजय हासिल की थी। अभिजात वर्ग की स्थिति और शक्तियों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव होता रहा। अभिजात वर्ग अत्यधिक शक्तिशाली समूह के रूप में उभरे तथा वे समय-समय पर सुल्तान का चयन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे। अभिजात वर्ग में समरूप श्रेणी नहीं थी। इसमें कई समूह सम्मिलित थे और उनमें अक्सर लड़ाई के कारण आपस मे दुश्मनी बनी रहती थी

प्रश्न 21. दादा भाई नौरोजी और आरसी दत्त जैसे नेताओं ने आर्थिक राष्ट्रवाद के विकास में किस प्रकार योगदान दिया 

उत्तर भारत के लगातार आर्थिक शोषण को समझने के एक अंग के रूप में राष्ट्रीय नेता, विशेष रूप से दादाभाई नौरोजी निष्कासन सिद्धांत को विचार के लिए सामने आए। नौरोजी ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक पावर्टी एंड द अन- ब्रिटिश रूल इन इंडिया (1901 में लिखित और 1988 में प्रकाशित)में  यह तर्क दिया कि भारत के आर्थिक संसाधनों को व्यापार औद्योगिकरण और ब्रिटिश अधिकारियों को दिए जाने वाले अति, उच्चवेतन, जो भारतीय खजाने से अदा किए जा रहे थे के जरिये बहुत व्यवस्थित पद्धति से इंग्लैण्ड को प्रदान किया जा रहा है। उनके आकलन के अनुसार धन के निष्कासन की यह मात्रा सरकार लगान का आधा हिस्सा और भारत की कुल बचत के एक तिहाई हिस्से के बराबर थी। इस प्रकार ब्रिटेन के धनी बनने और भारत को निर्धन बनाने की प्रक्रिया साथ-साथ चल रही थी।

प्रश्न 22. अजंता और एलोरा की कलाओं के बारे में आप क्या जानते हैं 

उत्तर–प्राचीनतम कला बाघ (मध्यप्रदेश) की गुफाओं और एलोरा तथा अजंता (महाराष्ट्र) में पाई जाती है। अजंता में चित्र का विषय बुद्ध के जीवन से लिया गया है, विशेषकर जातक कथाओं में किए गए वर्णन से जिनमें बुद्ध के अनेक जीवनों का उल्लेख है। बौद्ध धर्म के बारे में आप पाठ संख्या 31 में और पढ़ेंगे । उनमें कुछ दृश्य दैनिक जीवन के भी हैं। जैसे कि अजंता गुफाओं में अपने शृंगार में संलग्न राजकुमारी का प्रसिद्ध चित्र अजंता और एलोरा की कलाओं को गुप्त और वाकाटक शासकों ने संरक्षण प्रदान किया था। वे मोटे तौर पर चौथी से छठी शताब्दी के बीच की है। ये चित्र अपने अमिट रंगों की दृष्टि से उल्लेखनीय हैं। ऐसा माना जाता है कि छठी से दशवीं शताब्दी के बीच शासनक रने वाले पल्लव राजाओं के समय महाबलिपुरम गुफा की कला अजंता और एलोरा की कला में इस्तेमाल की गई कलात्मक तकनीकों से प्रेरित थी।

प्रश्न 23. इतिहास की पुनः रचना के स्रोत के रूप में सिक्को के विषय पर पांच वाक्य लिखिए


उत्तर - 1. सिक्कों का अध्ययन मुद्रा शास्त्र के अंतर्गत आता है।

 2. इसके अंतर्गत सिक्कों पर उकेरी हुई लिपि और आकृतियाँ ही नहीं बल्कि धातुओं के विश्लेषण जैसे तत्व भी आते हैं।

 3. सिक्के अधिकतर ताँबा, चाँदी, सोना तथा सीसा जैसी धातुओं में ढाले जाते थे। 

4. भारत में सबसे पहले पाए जाने वाले सिक्कों में कुछ प्रतीक बने होते थे और इन्हें आहत (पंच मार्कड) सिक्के कहा जाता था।

5. सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ गुप्त वंश के शासकों ने जारी की थी। इनमें प्रारंभिक मुद्राएँ इनके सोने की शुद्धता होती थी। पहले-पहले जिन सिक्कों में शासकों के नाम और आकृतियाँ दिखाई देती हैं, उन्हें भारतीय यूनानियों ने जारी किया था। 

प्रश्न 24. पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डालिए

उत्तर- जनसांख्यिकी परिवर्तन ने मानवीय रहन-सहन तथा जनसंख्या वितरण के ढंग को भी बदल दिया। उदाहरण के लिए- 20वीं शताब्दी में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने में लगातार प्रवास एक महत्वपूर्ण घटक रहा। 1901 से 1915 तक यूरोप में अत्यधिक मात्रा में प्रवास हुआ। दक्षिण तथा पूर्व यूरोप से जहाँ एक ओर लोग बाहर जा रहे थे, वही उत्तरी यूरोप में प्रवासी वापस आ रहे थे और जा भी रहे थे। पश्चिमी यूरोप में प्रवासी आ अधिक रहे थे और जा कम रहे थे। प्रवास का यह विशिष्ट ढाँचा राजनीतिक प्रभाव के चलते श्रमिकों की बढ़ती तथा घटती माँग के कारण था । उदाहरणार्थ,

नाजी नीतियों की वजह से जर्मनी से यहूदियों, अल्पसंख्यकों तथा राजनीतिक कैदियों का पलायन हुआ। जबकि युद्ध के पश्चात् पुनर्वास की वजह से जर्मनी में तुर्क श्रमिकों का प्रवास हुआ। रुस तथा स्पेन में नागरिक युद्ध के चलते भी बाहरी प्रवास हुआ। इस प्रकार हम देख सकते हैं कि जनसंख्या वृद्धि तथा स्थानांतरण कई महत्वपूर्ण घटनाओं के परिणाम थे। आज हम गरीब देशों से अमीर देशों में पलायन देखते हैं, किन्तु अधिकतर प्रशिक्षित तथा कुशल मध्य वर्ग को, जबकि गरीब व्यक्ति के पास कड़े नियम के चलते प्रवास का कोई अवसर ही नहीं होता। हालांकि मध्य-एशिया में गरीब तबकों का प्रवास कोई बड़ी बात नहीं थी। पुत्र की अभिलाषा ने भारत तथा चीन जैसे देशों में लिंग संतुलन को नष्ट कर दिया तथा अब यह चिंता का विषय बन गया है।

प्रश्न 25. दयानंद सरस्वती विवेकानंद और अरविंदो घोष के दृष्टिकोण से धर्म और राष्ट्र में परस्पर क्या संबंध था स्पष्ट कीजिए 

उत्तर- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आर्थिक राष्ट्रवाद के अतिरिक्त, अन्य उपाय भी थे जिनके माध्यम से भारती राष्ट्रवाद की भावना अभिव्यक्ति की जा रही थी। 19 वीं सदी की दूसरी अर्ध सदी के दौरान भारतीय राष्ट्रवाद के संदर्भ में यह विचार अस्तित्व में आया जो धर्म पर आधारित था। यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, दयानंद सरस्वती (जिन्होंने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की) और अरबिंदो घोष जैसे नेताओं ने हिन्दू धर्म और इसकी भावना को भारतीय राष्ट्रवाद के पीछे की प्रेरक शक्ति बना दिया। उन्होंने भारत में ब्रिटिशों की उपस्थित को पश्चिमी सभ्यता द्वारा भारत की सभ्यता पर अपनाप्र भुत्व स्थापित करने के रूप में देखा। वे इस प्रभुत्व के पूरी तरह विरुद्ध थे।

ये नेता पूरी तरह यह मानते थे कि यद्यपि बिटिश भारत पर विजय प्राप्त करने में सफल रहे परन्तु पूर्व सभ्यता से श्रेष्ठ थी। बंकिम चंद्र ने यह तर्क दिया कि ब्रिटिशों ने सेना और प्रौद्योगिकी की श्रेष्ठता की सहायता से भारत पर विजय प्राप्त कर ली थी, परन्तु भारतीयों को इसका अंधानुकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने भारतीय समाज की अद्वितीयता का पक्ष लिया और कहा कि इस पर पश्चिमी सभ्यता के विचारों को लागू नहीं किया जा सकता। इन नेताओं ने यह समझ लिया था कि पश्चिमी सभ्यता व्यक्तिवादी विचारधाराओं (अध्यात्मिकता के स्थान पर) पर आधारित थी और यह विचार भारत केलि ए पूरी तरह अनुचित था। विवेकानंद का विश्वास था कि पश्चिमी विचारों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार पुनः रचित करना होगा। उन्होंने कहा, यूरोप में राजनीतिक विचार राष्ट्रीय एकता लाते हैं। एशिया में धार्मिक विचार राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करते हैं।

प्रश्न 26. एक वैश्विक गांव में संप्रेषण के स्वरूप का वर्णन कीजिए यह साधारण गांव के संप्रेषण की तुलना में किस प्रकार भिन्न है 

उत्तर - वैश्विक गाँव- आपने वैश्विक गाँव की अभिव्यक्ति सुनी होंगी। पहली नजर • विरोधाभासी लग सकती है। कोई चीज एक ही साथ वैश्विक या विश्वव्यापी और दोनों कैसे हो सकती है ? वैश्विक गाँव का मुहावरा पहली बार मैक-लूहान नामक विद्वान द्वारा इस्तेमाल किया गया था।

उसने महसूस किया कि टेलीविजन के बढ़ते प्रयोग के साथ संप्रेषण नाटकीय रूप से बदल जाएगा। इसका मतलब था कि लोग हजारों मील दूर लगभग तत्काल संदेश भेजने में कामयाब होंगे। इसके परिणाम स्वरूप भौतिक दूरी अब संप्रेषण रोकने या धीमा करने वाली बाधा प्रतीत नहीं होगी।

पिछले कुछ दशकों में और खासकर पिछले दस साल में उपग्रह और अन्य सशक्त प्रौद्योगिकीय उपकरणों के इस्तेमाल से उभरे व्यापक टी.वी. नेटवर्क हमें विश्वास दिला सकते है कि मैक-लूहान की भविष्यवाणी सच हो गई है। बारत में बैठे-बैठे हम नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति बनते या शारजहा में क्रिकेट मैच होते देख सकते हैं। लेकिन फिर हम यह पूछ सकते हैं कि क्या लोगों के बीच केवल भौतिक दूरी के ही अंतर हैं?

गाँवों में एक साथ रहने वाले लोग ज्यादातर किसान होते हैं, पर धनी भू-स्वामियों, छोटे किसानों, कास्तकारों, कारीगारों और भूमिहीन कृषि - मजदूरों के बीच स्पष्ट अंतर होते हैं। दूसरे शब्दों में भौतिक रूप में लोग एक-दूसरे के करीब होने में बावजूद सामाजिक या आर्थिक दूरी के कारण में अलग हो सकते हैं। ज्यादा ताकतवर होने के कारण भू-स्वामि गाँव में सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक अंत: क्रिया पर हावी रहते हैं, अत: संप्रेषण सीधा और आमने-सामने होने के बावजूद इस तथ्य से प्रभावित हो सकता है कि उसमें भाग लेने वाले लोग हैसियत में बराबर नहीं हैं।

वैश्विक गाँव में समस्या और बढ़ जाती है। यहाँ संप्रेषण पर शहरों में रहने वाले लोग हावी रहते हैं। आपने गौर किया होगा कि औसतन शहरी लोग गाँववासियों की तुलना में ज्यादा धनी और प्रभावशाली होते हैं। एक कदम और आगे जाकर हम भारत जैसे विकासशील देशों के शहरों और संयुक्त राज्य अमेरिका जैस देशों के शहरों के बीच अंतर देख सकते हैं। अमेरिका शहरों में रहने वाले लोग आम तौर पर भारतीय शहरों में रहने वाले लोगों से ज्यादा घनी होते हैं। और विकसित देशों के इन शहरों में रहने वाले लोग सामान्यत: टी.वी. कार्यक्रम निर्मित और प्रसारित करते हैं जिन्हें फिर हम प्राप्त करते हैं ।

रिलेटेड सर्च 

#hbonlineclasses

cg open school question paper 2023,chhattisgarh rajya open school model paper 2023,cg open school 12th question paper 2023,cg open school question paper 2021,cg open school question paper 2022,cg open school exam paper 2022 12th history,cg open school 12th question paper 2022,Cg open school model paper 2023,Cg open 12th history solved paper,Cg open school model paper 12th itihaas,Cg open school question paper 2023 12th history,Cg open school kaksha 12vi itihaas paper

Post a Comment

0 Comments